Site icon Groundzeronews

*जिले में 01 दिसम्बर से अब तक 2849 किसानों से 14183 मी.टन धान खरीदी गया, सभी धान खरीदी केंद्रों में किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध हैं…..*

IMG 20211211 WA0030

जशपुरनगर 11 दिसम्बर 2021/कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले के 35 धान खरीदी केन्द्र के माध्यम से 32110 किसानों से धान खरीदी किया जा रहा है।
विपणन अधिकारी श्री प्रवीण पैंकरा ने बताया कि अब तक 2849 किसानों से 14183 मी.टन धान खरीदी किया गया साथ ही सभी धान खरीदी केंद्रों में किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध हैं | किसानों के सुविधा के लिए केन्द्र में बैठक व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई है। किसानों केंद्र में धान बेचने के लिए किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं हो रही है।

Exit mobile version