Site icon Groundzeronews

*हत्या के आरोप में चार महिलाओं सहित 5 गिरफ्तार,आपसी विवाद में ले ली युवक की जान…*

IMG 20260317 WA0008

जशपुरनगर। दिनांक 04.03.26 को प्रार्थिया पार्वती बाई उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम प्रेमनगर केराडीह थाना नारायणपुर ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके तीन बेटे है, सभी की शादी हो चुकी है, उसका सबसे छोटा बेटा मृतक सुनील राम के द्वारा करीबन 06 माह पूर्व, थाना कांसाबेल क्षेत्र के ग्राम ढेंगुर जोर से प्रेम संबंध के कारण, आरोपिया मीरा बाई उम्र 22 वर्ष को अपने साथ भगाकर, ले आया था, व पत्नी बनाकर रखा था, प्रार्थिया भी अपने छोटे बेटे मृतक सुनील राम के साथ ही रहती थी, इसी दौरान दिनांक 01.03.26, दिन रविवार को उसका बेटा मृतक सुनील राम घर में आया और बताया कि उसके साथ उसकी पत्नी व पत्नी के रिश्तेदारों के द्वारा मारपीट की गई है, तथा इसकी पत्नी मीरा बाई भी अपने रिश्तेदारों के साथ वापस चली गई है, घटना के दो दिवस बाद, प्रार्थिया के बेटे, मृतक सुनील कुमार ने शाम करीबन 05.00 बजे अचानक बोला कि उसके बदन में अत्यधिक दर्द हो रहा है, व उसे पानी प्यास लग रहा है, जिस पर प्रार्थिया के द्वारा अपने बेटे सुनील राम को पानी पिलाया गया, फिर उसके हाथ पैर को मालिश करने का प्रयास किया गया, इसी दौरान सुनील राम के द्वारा अपना दम तोड़ दिया गया।
➡️ रिपोर्ट पर थाना नारायणपुर में मर्ग कायम कर, घटना स्थल का निरीक्षण किया गया, व शव पंचनामा के पश्चात मृतक के शव का डॉक्टर से पोस्ट मार्टम कराया गया, डॉक्टर के शॉर्ट पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण, शरीर में आई चोट के कारण, हत्यात्मक लेख करने पर, पुलिस के द्वारा थाना नारायणपुर में हत्या के लिए बी एन एस की धारा 103(1),190 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया, व संदिग्ध आरोपियों की पता साजी की जाने लगी।
➡️ पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना से संबंधित सभी पांच आरोपियों क्रमशः 01.मीरा बाई उम्र 20 वर्ष, निवासी ढेंगुर जोर, थाना कांसाबेल, जिला जशपुर छ ग।
2. मुनिया बाई उम्र 38 वर्ष, निवासी ढेंगुर जोर, थाना कांसाबेल, जिला जशपुर छ ग।
3. मीना बाई उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम सराई टोली, थाना बगीचा जिला जशपुर छ ग।
4. पुष्पा बाई उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम टांगर बहरी, थाना कुनकुरी जिला जशपुर छ ग।
5. शंकर राम उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम टांगर बहरी, थाना कुनकुरी जिला जशपुर छ ग। को हिरासत में लिया गया। पूछताछ पर आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करते हुए बताया गया कि, मृतक की पत्नी मीरा बाई के द्वारा ही अपने बहनों व जीजा को, घटना दिनांक को प्रेम नगर केराडीह बुलाया गया था, इस दौरान उनका मृतक सुनील राम से वाद विवाद होने पर, उनके द्वारा मिलकर, सुनील राम से मारपीट की गई थी।

➡️ आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
➡️ मामले की कार्यवाही व आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस टीम से उप निरीक्षक विवेक भगत,उप निरीक्षक संतोष तिवारी, सहायक उप निरीक्षक उमेश प्रभाकर, प्रधान आरक्षक उमेश मिंज, आरक्षक योगेश भगत, राजकुमार भगत,महिला आरक्षक अर्चना तिग्गा, मधु मीणा खाखा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Exit mobile version