दोकड़ा। चैत्र नवरात्रि एवं श्री रामनवमी के पावन अवसर पर ग्राम गरियादोहर में आयोजित अष्ट प्रहरी संकीर्तन कार्यक्रम इन दिनों पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर रहा है। “हरे कृष्ण हरे राम” के निरंतर गूंजते भजनों और संकीर्तन से समूचा गांव आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो उठा है।इस धार्मिक आयोजन में ओडिशा एवं झारखंड से पहुंचे प्रसिद्ध वादक एवं गायकों का संगम देखने को मिल रहा है, जिनकी मधुर प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया है। भजन-कीर्तन के दौरान श्रद्धालु पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ झूमते नजर आ रहे हैं।कार्यक्रम में आसपास के गांवों सहित दूर-दराज क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आयोजन स्थल पर भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे सभी भक्तगण सहज रूप से कार्यक्रम में शामिल होकर भक्ति का लाभ ले सकें,वहीं प्रतिदिन भंडारा का आयोजन किया गया है।कार्यक्रम का समापन कल भव्य रूप से किया जाएगा, जिसमें विशेष पूजा-अर्चना एवं संकीर्तन का आयोजन होगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से अंतिम दिन शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
*ओडिशा झारखंड सहित छत्तीसगढ़ के मंडली देंगे प्रस्तुति*
इस भव्य धार्मिक आयोजन की विशेषता यह है कि इसमें ओडिशा, झारखंड सहित छत्तीसगढ़ की विभिन्न प्रसिद्ध भजन मंडलियां अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दे रही हैं। इन मंडलियों के अनुभवी वादक और गायक अपनी मधुर आवाज और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ ऐसा समा बांध रहे हैं कि श्रद्धालु भाव-विभोर होकर भक्ति में लीन हो जा रहे हैं।दिन-रात चल रहे इस अष्ट प्रहरी संकीर्तन में दूर-दराज गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। महिलाएं, बुजुर्ग, युवा एवं बच्चे सभी भक्ति में सराबोर होकर कीर्तन का आनंद ले रहे हैं। पूरा क्षेत्र मानो आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया है,इस धार्मिक कार्यक्रम में कंचनपुर, पुसलदा, केंदूडीह,टिकलीपारा,सीमाबारी, ठाकुर मुड़ा,लुड़ेग,कछार की मंडली शामिल होंगी।

