जशपुर/सन्ना – जशपुर जिले के खुड़िया पाठ क्षेत्र से बड़ी खबर निकल कर आ रही है जहां बताया जा रहा है कि कल शुक्रवार को ग्राम नन्हेसर में समस्त खुड़िया क्षेत्रवासियों का बड़ा जन आन्दोलन होने जा रहा है।जिस आन्दोलन का नाम एक दिवसीय धरना प्रदर्शन और जनसंवाद नाम दिया गया है।उपरोक्त आन्दोलन का जो पंपलेट क्षेत्र में घूम रहा है उस पंपलेट में जल जीवन मिशन के अंतर्गत घर घर लगाए गए नल जल योजना में पानी शुरू कराने और उक्त हुए भ्रष्टाचार पर जांच की मांग के अलावा किसानों को धान बिक्री में हुई समस्याओं पर संवाद करने के अलावा सन्ना तहसीलदार के द्वारा ग्रामीणों को परेशान करने एवं आय-जाती- निवास, जन्म-मृत्यु, फौती – बटवारा जैसे मामलों में देरी को लेकर सरकार तक आवाज पहुंचाने एवं विभिन्न मुद्दों पर जनसंवाद कार्यक्रम रखा गया है जिस कार्यक्रम में हजारों महिला पुरुष के सामिल होने की संभावना बताई जा रही है।इस कार्यक्रम का सबसे खास बात यह है कि खुड़िया क्षेत्र के जनपद सदस्य राकेश गुप्ता स्वयं उपरोक्त आन्दोलन में भाग लेंगे।वहीं उनके साथ साथ और भी दर्जनों जनप्रतिनिधि आंदोलन में शामिल रहेंगे।
इस मामले में जनपद सदस्य राकेश गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के समस्याएं हैं जिसे यहां के लोकल प्रशासन के द्वारा जमीनी हकीकत को सरकार को ना बताते हुए हमारी सरकार को गुमराह किया जाता है इस कारण उपरोक्त कार्यक्रम खुड़िया क्षेत्र में आयोजित किया गया है ताकी सरकार तक सच पहुंचाया जा सके। इसमें मुख्य मुद्दा क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत लगाए गए नल जल योजन के नलों में पानी चालू कराना,किसानों को धान बिक्री में हुए समस्याओं पर संवाद करने के अलावा तहसील न्यायालय की व्यवस्था सुधारने पर जोर दिया जायेगा।
*भ्रष्टाचार और प्रशासनिक आतंकवाद को लेकर खुड़िया क्षेत्रवासियों का आज नन्हेसर में विशाल जन आन्दोलन,किसान मजदूरों के साथ क्षेत्र की हजारों महिलाएं ग्रामीण होंगे शामिल,इन मुद्दों पर होगा प्रदर्शन एवं जनसंवाद..!*

