Site icon Groundzeronews

*भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के 20 मंडलों में नियुक्तियां, बगीचा की कमान नितिन गर्ग को*

IMG 20260721 WA0005

*जशपुर*। भारतीय जनता पार्टी जिला जशपुर के व्यापारी प्रकोष्ठ की मंडल स्तरीय कार्यकारिणी की घोषणा गुरुवार को की गई। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिला संयोजक गणेश जैन ने 20 मंडलों के संयोजक एवं सह-संयोजकों की सूची जारी की।

जिला अध्यक्ष भरत सिंह के अनुमोदन से जारी सूची में बगीचा मंडल से नितिन गर्ग को संयोजक एवं सुनील सोनी को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।

जिला संयोजक गणेश जैन ने बताया कि व्यापारी वर्ग को पार्टी से जोड़ने और उनकी समस्याओं को शासन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंडल स्तर पर कमेटी गठित की गई है। नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उन्होंने सक्रियता से कार्य करने की अपील की।

उल्लेखनीय है कि जशपुर शहर, ग्रामीण, कुनकुरी, मनोरा, सन्ना, भरतपुर सहित जिले के सभी 20 मंडलों में व्यापारी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

Exit mobile version