Site icon Groundzeronews

*बिग ब्रेकिंग:- केंद्रीय केबिनेट में हुआ बड़ा फेरबदल बनाए गए नए कानून मंत्री, पढ़िए ग्राउण्ड जीरो ई न्यूज में किसे मिला कौन सा प्रभार——-*

IMG 20220107 150049

जशपुरनगर। काफी दिनों के बाद केंद्रीय केबिनेट में हुआ है बड़ा फेरबदल। केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजीजू के स्थान पर अब अर्जुन राम मेघवाल होंगे नए कानून और न्याय मंत्री। किरण रिजिजू को अब पृथ्वी, विज्ञान मंत्री बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि श्री मेघवाल राजस्थान से सांसद है। माना जा रहा है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा अब राजस्थान, मप्र व छग विधान सभा के चुनाव पर अपना फोकस कर रही है। श्री मेघवाल को केंद्रीय केबिनेट में एक अहम ओहदा देना इसी का एक हिस्सा है। अब देखना है कि आने वाले समय में क्या-क्या फेरबदल होते हैं, संगठन और सत्ता के स्तर पर..

Exit mobile version