Site icon Groundzeronews

*big breking:-कद्दावर आदिवासी नेता गणेश राम भगत का बड़ा स्टंट, उधर ईसाई महासभा डिलिस्टिंग के विरोध में हो रहे लामबंद इधर 17 लोगों ने ईसाई धर्म छोड़कर अपनाया सनातन धर्म, जनजाति सुरक्षा मंच के अगुआ गणेश राम भगत ने समाज की परम्परा अनुसार कराया जात भीतर और जात-भात का कार्यक्रम…. ग्राउंड जीरो न्यूज में देखिये पूरी खबर*

1686378913369

आदिवासी नेता गणेश राम भगत ने 17 ईसाइयों को कराया सनातन धर्म मे वापसी...

जशपुर/बगीचा:- प्रदेश के जशपुर जिले से बड़ी खबर निकल कर आ रही है।जहां बताया जा रहा है कि अखिल भारतीय जनजाति सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक गणेश राम भगत के नेतृत्व में 17 ईसाई लोगों को आदिवासी परम्परा अंतर्गत जात भीतर,भात भीतर कार्यक्रम करते हुए कानूनी तरीके से हिन्दू धर्म में वापस कराया गया है।जहां हजारों की संख्या में सनातनी जनजाति समुदाय के लोग मौजूद थे।इस आयोजन से धार्मिक राजनीतिक क्षेत्र ने हड़कम्प मची है।

आपको बता दें कि आज रायपुर में ईसाई आदिवासी महासभा के द्वारा जनजाति सुरक्षा मंच की प्रमुख मांग डिलिस्टिंग के विरोध में ईसाईसमुदाय लामबंद होने जा रहा है तो दूसरे तरफ प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य जशपुर जिले के बगीचा के कुरडेग गांव में प्रदेश के कद्दावर आदिवासी नेता जनजाति सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक गणेश राम भगत के नेतृत्व में तीन परिवार के 17 ईसाई लोगों को कानूनी तरीके से शपथ पत्र देते हुए आदिवासी परम्परा अंतर्गत जात भीतर करते हुए सभी ईसाई परिवार को सनातन धर्म मे वापस कराया गया है।जिसके बाद पूरे गांव में जात भात कार्यक्रम करते हुए सामूहिक भोज भी कराया गया।
कार्यक्रम में पूरे क्षेत्र से हजारों की संख्या में सनातनी जनजाति समाज के लोग मौजूद थे।जहां पूर्व मंत्री गणेश राम भगत ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारा असली परम्परा सनातनी ही है और इसे छोड़ कर हमारे आदिवासी बन्धु ईसाइयों के चंगाई जैसे प्रपंच में फंस कर ईसाई धर्म अपना चुके लोगों का जात भीतर, भात भीतर कार्यक्रम करके सनातन धर्म में वापस कराया गया है।

जहाँ एक तरफ पूरे प्रदेश में आदिवासी समुदाय के धर्मांतरण को लेकर बवाल मचा हुआ है तो वहीं दूसरी ओर कद्दावर आदिवासी नेता गणेश राम भगत के जात-भीतर,भात-भीतर कार्यक्रम से प्रदेश भर में हड़कम्प मच गया है।
बताया जा रहा है कि जनजाति सुरक्षा मंच के डिलिस्टिंग की मांग तेज होने पर ईसाई समुदाय में भय का माहौल व्याप्त है जिसके डर से ईसाई अब वापस हिन्दू धर्म मे आना शुरू कर दिए हैं।बता दें कि पूर्व में भी ईसाईयों को हिन्दू धर्म मे घर वापसी कराया जाता रहा है,परन्तु इस बार जनजाति सुरक्षा मंच के द्वारा बकायदा शपथ पत्र देते हुए कानूनी प्रक्रिया अंतर्गत असली संख्या के आधार पर और आदिवासी परम्परा अंतर्गत हिन्दू धर्म में जात भीतर किया गया है जो प्रदेश के आदिवासियों के लिए काफी अहम माना जा रहा है।बताया जा रहा है कि जात भीतर कार्यक्रम के बाद जो ईसाई अब हिन्दू धर्म अपना चुके हैं इनके परिवार से हिन्दू धर्म के आदिवासी समुदाय के लोग अब उनसे अपनी सामाजिक रीति रिवाज अपनाते हुए उनसे रोटी बेटी का भी लेन देन करेंगे।

अखिल भारतीय जनजाति सुरक्षा मंच के द्वारा आयोजित जात भीतर,भात भीतर कार्यक्रम में राष्ट्रीय संयोजक गणेश राम भगत के साथ साथ मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष नयु राम भगत,संयोजक रोशन प्रताप,उपाध्यक्ष चंद्रदेव ग्वाला,सन्तन यादव,समाजसेवी अधिवक्ता रामप्रकास पाण्डे,हाई कोर्ट के अधिवक्ता दिलमन मिंज,संरक्षक राजू गुप्ता सन्ना,मंगरा राम,हरि राम,करुणा भगत,जगमनी बाई,सुसीला भगत,सुखलाल यादव,अनिल भगत,अमर भगत,श्री राम,खुलासाय भगत आदि प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे।

Exit mobile version