जशपुरनगर।पुरे देश भर में इन दिनों एक बार कोरोना संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है,लगातार बढ़ रहे कोरोना के सक्रिय मरीजों से एक बार फिर लोगों को चिंता सताने लगा है।वहीं 26 जून की रात ताजा मेडिकल बुलेटिन की रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश में 98 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है,इसके साथ ही पुरे प्रदेश भर अब 696 सक्रिय मरीज हैं।प्रदेश भर में सबसे अधिक रायपुर में 42 एवं दुर्ग में 36 मरीज मिले हैं,वहीं जशपुर जिले में 2 नए मरीजों के साथ कुल 17 सक्रिय मरीज हो चुके हैं।मेडिकल बुलेटिन रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश भर में 4508 लोगों का टेस्ट किया जिसमें 98 नए मरीजों की पुष्टि हुई।प्रदेश में 7 जिलों में बेमेतरा 01,कांकेर 01,जशपुर 02,रायपुर 42,दुर्ग 36,बिलासपुर 12,बलरामपुर 04 मरीज मिले हैं,वही जिले गरियाबंद,सुकमा,नारायणपुर में सक्रिय मरीज नहीं हैं।ग्राउंड जीरो न्यूज हमेशा आप तक कोरोना संक्रमण की ताजा जानकारी पहुंचा रही है,और आप सभी से अपील करती है की कोरोना से सावधानी बरतें,सोशल डिस्टेंस का पालन करें, मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकलें,और सेनेटाइजर का प्रयोग करें।
