Site icon Groundzeronews

*बिग ब्रेकिंग:- आज भी नदी-नालों के पानी को छानकर पीने को हैं मजबूर,पक्की सड़क तक नसीब नहीं ग्रामीणों को, बैठक कर नेताओं पर जताया आक्रोश और कर दिया चुनाव बहिष्कार का एलान…..देखिये ग्राउंड जीरो ई न्यूज़ में पूरी वीडियो!*

1686537332656

आज भी नदी-नालों के पानी को छानकर पीने को हैं मजबूर, नाराज ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का किया एलान..

जशपुरनगर:- जैसे जैसे प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे ही प्रदेश से कुछ तस्वीरें छन कर निकलना शुरू हो गया है।जशपुर जिले से फिर एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है जहां बताया जा रहा है कि पीने के पानी और सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बैठक कर चुनाव बहिष्कार करने का बड़ा ऐलान कर दिया है।बता दें कि जशपुर जिले के बगीचा ब्लाक अंतर्गत सन्ना पाठ क्षेत्र के कवई ग्राम में देश के आजादी के 76 सालों बाद भी पक्की सड़क और पीने को स्वच्छ पानी नही होने के कारण ग्रामीणों में अब भारी आक्रोश दिखने लगा है और वहां के ग्रामीणों ने अब नेताओं केके द्वारा किये गये नजरअंदाज के कारण पक्की सड़क औऱ पीने को स्वच्छ पानी की मांग के लिए चुनाव बहिष्कार जैसे आन्दोलन करने का बड़ा ऐलान कर दिया है।

बता दें कि कवई गांव जशपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष भाजपा नेत्री रायमुनि भगत का माइके की गांव है और जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत पूरे जिले में एक ही अध्यक्ष है और लगातार तीन सत्र जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर रहीं हैं।वहीं दूसरे ओर जशपुर विधानसभा में विकास की ढोल लगातार पीटने वाले विधायक विनय भगत आज तक उस गांव में नही गये हैं।ग्रामीणों ने बताया कि उनके द्वारा गांव की इस समस्या को पिछले कई दशकों से उठाया जा रहा है और भाजपा की सरकार हो या वर्तमान में कांग्रेस सरकार सभी ने गांव के साथ छल किया है और गांव को ठगा है।आगे उन्होंने बताया कि गांव में पक्की सड़क और पीने की भारी समस्या है उनके द्वारा सभी दल के नेताओं से और सरकार से समस्या की निदान के लिए मांग किया गया।परन्तु आज तक किसी के द्वारा कोई पहल नही किया गया जिससे नाराज हो कर ग्रामीणों ने बैठक करते हुए चुनाव बहिष्कार और नेताओं को गांव में घुसने नही देने का बड़ा ऐलान कर दिया है।इन दिनों ग्रामीणों के द्वारा पीने की पानी के लिए नदी नालों से गंदी पानी को छान कर जंगल पहाड़ होते हुए गांव लाया जाता है और उसी पानी को पीने के लिए उपयोग किया जाता है जिससे कई प्रकार की बीमारी भी फैलने का डर बना रहता है।यही कारण है कि ग्रामीण जिले के नेताओं से काफी नाराज दिख रहे हैं।जहां एक ग्रामीण ने तो यहां तक कहा की विधायक विनय भगत सोसल मीडिया और भाषण में ही विकास किये हैं जमीन पर कोई काम हुआ नही है तो दूसरे तरफ जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत इसी गाँव की है और अपने घर में बस विकास की है गांव के लिए कुछ नही किया है।

आपको बता दें कि कवई गांव में नल जल योजना का कार्य भी किया गया है जहां लाखों से बना काफी बड़ा पानी टँकी भी है परन्तु ग्रामीण बताते हैं कि इस टँकी को से आज तक ग्रामीणों को पानी नही पहुंचा है।गांव में कुछ बोरिंग भी है जो गर्मी के वजह से सुख गये हैं तो कुछ बोरिंग सालों से खराब पड़ा है।जिसे पी.एच.ई विभाग की भी बड़ी लापरवाही कहा जा सकता है।

बहरहाल छ्त्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव काफी नजदीक है और वर्तमान में जिले के जशपुर सीट के साथ तीनों विधानसभा सीट पर कांग्रेस की कब्जा होने के साथ साथ प्रदेश में सरकार भी कांग्रेस की है। उसके बावजूद इस तरह का दृश्य कांग्रेस के लिए मुशीबत शाबित कर सकती है।

गांव के बैठक में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के मण्डल सन्ना महामंत्री समीउल्लाह सिद्दकी(गुड्डू),युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष रिशु केशरी,महामंत्री चन्दन गुप्ता,भाजपा महिला मोर्चा की मण्डल अध्यक्ष जाहिदा खातून के साथ साथ गांव के पंच राजेश भगत, पंच रजिया भगत,सैलाब टोप्पो,प्रमिला भगत,हमीदा,केरकेट्टा कोरवा,सुसीला कोरवा,सुरठी कोरवा,महिला समूह की अध्यक्ष,सचिव के साथ साथ सैकड़ों महिला पुरुष मौजूद थे।

Exit mobile version