Site icon Groundzeronews

*बिग ब्रेकिंग:– नहीं रहे स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी प्राण शंकर मिश्र , जशपुर में शोक की लहर……..…*

जशपुरनगर। स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी जशपुर निवासी प्राण शंकर मिश्र का शुक्रवार की शाम निधन हो गया। वे करीब 93 साल के थे और लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से पूरे अंचल में शोक की लहर फैल गई। वे काफी लंबे समय तक वकालत के पेशे से भी जुड़े रहे।श्री मिश्र ने भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा लिया था।उस दौरान वे छात्र थे। आंदोलन के दौरान उन्होंने अपने साथियों के साथ ब्रिटिश हुकूमत में थाने में ही तिरंगा झंडा फहरा दिया था और उस समय अंग्रेजी सरकार के दरोगा को गांधी टोपी पहनाकर भारत माता की जय कहना पड़ा था। अपने पिता और चाचा के प्रभाव में आकर प्राणशंकर मिश्र भारत छोड़ो आंदोलन में कूद पड़े थे। उनका कार्य क्षेत्र बिहार के रोहतास व अकबरपुर था। उन्होंने वहां के थाने में ही तिरंगा फहराने का फैसला किया। बस, फिर क्या था देशभक्तों की टोली गांधी टोपी पहने नारेबाजी करती हुई थाने पहुंच गई थी। थानेदार ने आंदोलनकारियों को रोका पर आंदोलनकारी कहां मानने वाले थे। बाद में थानेदार भी गांधी टोपी पहनकर भारत माता का जयकारा लगाया। जिसके बाद विद्यार्थियों के समूह ने थाने में तिरंगा लहरा दिया था। आंदोलन में श्री मिश्र को जेल की हवा भी खानी पड़ी।

Exit mobile version