Site icon Groundzeronews

*Big breaking:– कार्यक्रम से लौट रही नाबालिग के साथ गैंग रेप,5 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ़्तार………*

IMG 20240126 WA0659

 

जशपुरनगर। जशपुर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र में बीती रात एक कार्यक्रम से लौट रही किशोरी के से गांव के ही 5 युवकों ने गैंगरेप किया। घटना की सूचना सुबह बागबहार पुलिस को मिली तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक बागबहार थानाक्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी पंचायत भवन के पास डीजे पार्टी में शामिल होने गई थी। रात को वह डीजे में डांस कर वापस घर लौट रही थी। उसे अकेले लौटते देख गांव के ही पांचों युवक उसका पीछा किए और सूनसान स्थान पर उसे पकड़ लिया।

किशोरी ने शोर मचाने की कोशिश की, लेकिन कुछ दूर पर तेज आवाज में बज रहे डीजे के कारण उसकी आवाज कोई नहीं सुन सका। आरोपी उसे दूर खेत में ले गए और गैंग रेप की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद मौके पर ही छोड़कर आरोपी भाग निकले।

*सुबह दर्ज हुई रिपोर्ट, आरोपी गिरफ्तार*

घटना की जानकारी पीड़ित किशोरी ने अपने परिजनों को दी। सुबह बागबहार थाने पहुंच घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। जशपुर एसपी डी. रविशंकर ने तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। बागबहार थाना प्रभारी अंबरीश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस गांव में पहुंची और अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

*उसी गांव के हैं आरोपी*

पुलिस ने बताया कि आरोपी और पीड़िता एक ही गांव के हैं। आरोपी भी डीजे पार्टी में शामिल हुए थे। आरोपियों में राकेश तिर्की (21), सावल एक्का (19), अमित एक्का (20), सचिन तिर्की (21) और दीपक तिर्की शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ धारा 341, 363, 366, 366 (क), 376 व 4,6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version