Site icon Groundzeronews

*big breaking jashpur:-जमाने ने नही दी रजामंदी तो युगल जोड़ी ने दुनिया को कहा अलविदा,जंगल में एक साथ लटके मिले प्रेमी जोड़े….पढिये प्यार की अनोखी कहानी जिससे दो परिवारी की हो गयी बर्बादी…पूरे क्षेत्र में मच गई शनसनी….*

IMG 20221111 WA0157

 

जशपुर/सन्ना(राकेश गुप्ता की रिपोर्ट):-जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र से बड़ी खबर निकल कर आ रही है जहां बताया जा रहा है एक प्रेमी जोड़ी ने जंगल मे फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया है।पूरा मामला सन्ना थाना क्षेत्र के छिछली गांव की है जहां अजेंद्र पैंकरा पिता लालसाय राम उम्र 20 वर्ष जाती कंवर और एक दूसरे गांव की 17 वर्षीय भुंइहर नाबालिक लड़की के साथ दोनों गांव के बीच जंगल मे फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिए।ग्रामीणों की माने तो दोनों एक दूसरे से काफी लंबे समय से प्यार करते करते थे परन्तु लड़का लड़की दोनों की जाति अलग होने से परिवार वाले इनके शादी के लिए तैयार नही हुए और अंततः प्रेमी जोड़ी ने जंगल जा कर पेड़ में फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया।

*इस मामले में सन्ना थाना प्रभारी भरत लाल साहू ने बताया कि दोनों लड़का लड़की बीते 9 नवम्बर की शाम को घर से निकले थे और दोनों रात में ही घटना को अंजाम दे दिए।जिनका शव कल देर शाम गांव वालों को मिला और हमे जानकारी मिलते ही मर्ग कायम करते हुए हम मौके पर पहुंच शव को नीचे उतरवा कर आगे की कार्यवाही कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है लड़का लड़की दोनों अलग अलग जाति के थे वहीं लड़कीं नाबालिक बताई जा रही है।बहरहाल मामले में बाकी कोई शंका नही है,आगे की जांच कार्यवाही की जा रही है।*

Exit mobile version