Site icon Groundzeronews

*Big breaking jashpur कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या पर भाजपा प्रत्याशी विष्णुदेव साय का बड़ा बयान, कहा की…..,पढिये पूरी खबर*

IMG 20231116 145442

जशपुरनगर। बीती रात कुनकुरी थाना क्षेत्र के हर्राडांड गांव में कांग्रेस कार्यकर्ता वृंदा राम की हत्या हो गई। जिसे लेकर वहां राजनैतिक माहौल गर्म हो गया है। साथ ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरु हो गया है। इसी बीच इस हत्याकांड को लेकर कुनकुरी के भाजपा प्रत्याशी व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा बयान आया है। श्री साय ने कहा कि घटना काफी दुखद है। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति और उसके परिवार वालों को यह दुख सहने की शक्ति देने ईश्वर से प्रार्थना की। विष्णुदेव साय ने कहा कि हत्या जैसी घटना को अंजाम देने वाले आरोपी/आरोपियों को पुलिस तत्काल गिरफ्तार करे। पुलिस घटना की जाँच पूरी निष्पक्षता और ईमानदारी से करे, जिससे आरोपी बच न पाएं।उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति के जरिये बताया कि ऐसी घटना क्षेत्र के सौहार्द को खराब करने वाली होती है और इस तरह के आरोपियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। किसी भी कीमत पर जशपुर के शांत वातावरण को अशांत करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि बुधवार की रात हर्रा डांड गाँव मे कांग्रेस कार्यकर्ता वृंदा राम की खून से लथपथ लाश मिली थी। मृतक के सिर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं। मामले में पुलिस प्रथम दृष्टया हत्या मांन रही है। हत्या क्यों और किन परिस्थितियों में हुई, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Exit mobile version