कांसाबेल।आज तड़के सुबह यहां के मधुबन जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है।घटना सूचना मिलते ही कांसाबेल पुलिस घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है।मिली जानकारी के मुताबिक कांसाबेल थाना क्षेत्र के टांगरगांव समीप मधुबन जंगल में आज सुबह वृद्ध व्यक्ति की लाश मिली है।सुबह लोगों को अज्ञात लाश मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई।वही अज्ञात व्यक्ति की लाश की पहचान होने पर कांसाबेल थाना के एएसआई राजेश यादव 7000028944 में सूचित करने की अपील की है।
*big breking jashpur:– जंगल में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी, सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम हुई रवाना…………..*
