Site icon Groundzeronews

*big breking jashpur:– हाथी ने बुजुर्ग को कुचल कर मारा,चार दिन बाद मिला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी………*

जशपुरनगर।लकड़ी लेने के लिए जंगल मे गए एक बुजुर्ग को जंगल मे कुचल कर मार डाला। घटना के चार दिन बाद,मृतक का शव,जंगल से बरामद किया गया है। घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र के लोटापानी गांव की है। जानकारी के अनुसार कुनकुरी ने खेल मैदान निवासी उपेंद्र कुजूर 62 वर्ष चार दिन पहले,घर से जंगल जाने की बात कहते हुए निकले थे। इसके बाद उनका कुछ पता नहीं चल रहा था। मृतक की सूचना पर कुनकुरी पुलिस,लोटापानी के जंगल मे तलाश में जुटी हुई थी। लापता की तलाश में ड्रोन की सहायता भी ली गई थी। काफी मशक्कत के बाद मृतक का शव लोटापानी के जंगल से बरामद किया गया है। शव के आसपास हाथी के पैर के निशान पाएं गए हैं। फिलहाल,पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई है।

Exit mobile version