Site icon Groundzeronews

*बिग ब्रेकिंग जशपुर:- मुख्यमंत्री के घोषणा के दो साल बाद भी नही बनी सड़क,आक्रोशित क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने किया चक्का जाम,सन्ना जशपुर मुख्य मार्ग पर बन्द हुई आवा-जाहि,बसों के अलावा कई गड़ियों को रोक दिया,यात्री परेशान…ग्राउंड जीरो ई न्यूज में पढ़े पूरी खबर*

IMG 20221130 WA0063

 

जशपुर/सन्ना:-  (राकेश गुप्ता की रिपोर्ट ) जशपुर जिले से बड़ी खबर निकल कर आ रही है जहां बताया जा रहा है कि सन्ना जशपुर मुख्य मार्ग पर सोनक़्यारी के पास सड़क की मांग को लेकर क्षेत्र के भड़के हुए सैकड़ों ग्रामीणों ने सुबह से ही चक्का जाम कर दिया है।और बसों के अलावा आने जाने वाले सभी गाड़ियों पर रोक लगा दी गयी है।

आपको बता दें कि सन्ना जशपुर मुख्य मार्ग में सोनक़्यारी के पास लगभग 9 किलोमीटर तक का सड़क आज भी नही बना है जिसे बनाने की मांग क्षेत्र के ग्रामीण दशकों से कर रहे हैं परन्तु आज पर्यंत तक नही बनने पर पूरे क्षेत्र जे ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया है ओरा अब ग्रामीणों ने आंदोलन चक्का जाम का रुख अख्तियार कर लिया है।

आपको बता दें कि जशपुर विधानसभा में सन्ना जशपुर सड़क को लेजर ग्रामीण पिछले चुनाव में इतना भड़के हुए दिखे थे कि इसका खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ा था और फिर यहां इसी सड़क को बनाने का वादा करने के बाद जशपुर में सालों जा इतिहास तोड़ते हुए कांग्रेस के विधायक विनय भगत जीते थे।आपको यह भी बता दें कि बीते 4 दिसम्बर 2020 को प्रदेश के मुख्यमंत्री जशपुर दौरे पर थे जहां भी मुख्यमंत्री ने सन्ना जशपुर सड़क बनाने की घोषणा की थी परन्तु आज दो साल बीत जाने के बाद भी नही बनी सड़क जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए हैं।

Exit mobile version