जशपुरनगर:-जिले के कांसाबेल से बड़ी खबर सामने आ रही है।
यहां स्कूली बच्चों को लेकर जा रही बस अनियंत्रित होकर झुक गई.जिसमें दो दर्जन से अधिक बच्चे सवार थे.
घटना में कुछ बच्चे खिड़की से बाहर छिटक कर दूर जा गिरे लेकिन खेत गीली होने के कारण किसी को कोई चोट नही आई है।
यह बस DAV स्कूल का बताया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन चालक तेज गति से वाहन को चला रहा था.और ओवर टेक करने के कारण यह घटना घटित हुई है.बरहाल ग्रामीणों की मदद से स्कूली बस और बच्चों को सुरक्षित निकाला जा रहा है।
यह घटना कांसाबेल के ग्राम पंचायत हथगड़ा के मुख्य मार्ग में घटित हुआ।

