Site icon Groundzeronews

*big breking jashpur:– अपने ही घर में फांसी लगाकर युवक ने अपनी दे दी जान, क्षेत्र में फैली सनसनी ,मौके पर पहुंची पुलिस ने बताई यह वजह………*

 

जशपुरनगर। कुनकुरी नगर में बेंदरभदरा क्षेत्र के निवासी 21 वर्षीय युवक विवेक यादव ने फांसी लगाकर अपने ही घर में आत्महत्या कर ली है। प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नगर के राकेश यादव नामक व्यवसायी के 21 वर्षीय पुत्र विवेक यादव ने बुधवार की सायं घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पिता द्वारा युवक को अस्पताल ले जाया गया था जहां उसे डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।

परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार मृतक विवेक यादव विगत 4-6 माह से पेट दर्द की समस्या से पीड़ित था। जिसके कारण प्रायः डिप्रेशन में रहने लगा था। इसी अवस्था में अचानक उसने यह कदम उठा लिया। पुलिस द्वारा प्रकरण में जांच पंचनामा कार्यवाही कर मर्ग कायम किया गया।

Exit mobile version