Site icon Groundzeronews

*Big Breking Jashpur:-जशपुर पुलिस पर महिला ने लगाए गम्भीर आरोप ,कहा मेरी 18 वर्षीय पुत्री की हुई है हत्या पुलिस आत्महत्या बताकर मामले को दबा रही है, कलेक्टर से सीआईडी जांच कराने लगाई गुहार,…पढ़िए खबर कहाँ का है मामला और शिकायत में क्या है लिखा…!*

IMG 20220107 150049

 

जशपुरनगर:-जशपुर सिटी कोतवाली में एक महिला ने पुलिस पर उनकी पुत्री की हत्या को आत्महत्या बताकर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का गंभीर आरोप लगाई है.उनका कहना है कि पुलिस दबाव में आकर हत्या को आत्महत्या का रूप दे रही है।जबकि उन्हें संदेह है कि उनकी 18 वर्षीय पुत्री किसी भी हाल में आत्महत्या जैसे घातक कदम को नही उठा सकती।
इसके बाद भी उनका कहना है कि जिस तरह से उसका शव क्षत विक्षत रूप से पड़ा था उससे कतई नही लगता कि उसने आत्म हत्या की है.बल्कि उसके गला को घोटकर हत्या कर आत्महत्या का रूप अज्ञात आरोपी ने दिया है।
पीड़ित महिला ने इसका संदेह युवती के प्रेमी पर जताया है।

दिये गये आवेदन में उन्होंने लिखा है कि दिनांक 04.03.2023 को हमारे निवास स्थल विवेकानंद कॉलोनी जशपुर नगर में मेरी पुत्री महक गुप्ता आ० स्व० सुरेश गुप्ता, उम्र 18 वर्ष, का संदेहास्पद स्थिति में पंलग पर लाश पड़ी हुई हालत में मिली थी। मेरी पुत्री का अमन गुप्ता पिता किसन गुप्ता, निवासी भण्डरा, थाना भण्डरा, जिला-लोहरदगा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कई बार मेरे द्वारा मना करने पर भी वह मुझसे झगड़ा झंझट कर विवाद करती थी। घटना के समय मैं शादी में अपने मायके बानाबिरा झारखण्ड गई हुई थी। जब मैं दिनांक 04.03.2023 को अपने घर आई और देखी कि मेरी पुत्री छत-विछित अवस्था में शव पड़ा हुआ था तब हमारे कॉलोनी के पार्षद नीतु गुप्ता के द्वारा फोन कर बुलाया गया तब पुलिस वाले आये थे तब पुलिस वाले दरवाजे का ताला तोड़ा गया। मैनें अपने घर में देखा कि पीछे का दरवाजा खुला हुआ था मुझे इस बात की शंका है कि मेरी पुत्री ने आत्म हत्या न करके किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसकी हत्या करके पीछे के दरवाजा से भाग गया होगा अन्दर कमरा में मेरी पुत्री के लाश के पास हेडफोन, दुपट्टा एवं साड़ी जो कि पंखा में ऐसे ही लटका हुआ था। मुझे इस बात की भी शंका है कि लाश को देखकर किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा हत्या करने के बाद फंदा में लटकाने का प्रयास किया गया हो। इसके बाद पुलिस अपनी कार्यवाही में जूट गई थी।

पुलिस के द्वारा यह बताया गया कि आत्म हत्या का मामला है। लेकिन मैं इस बात से संतुष्ट नहीं हूँ, किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मेरी पुत्री का हत्या कर दिया गया है। मुझे इस बात की भी शंका है कि मेरी पुत्री की हत्या जिससे वह प्यार करती थी अमन गुप्ता पिता किसन गुप्ता, निवासी भण्डरा, थाना भण्डरा, जिला-लोहरदगा के द्वारा कर दी गई होगी।

मेरी पुत्री के शव के पास हेडफोन तो मिला था लेकिन उसकी मोबाइल वहाँ पर नहीं मिली इससे स्पष्ट होता है कि मेरी पुत्री का हत्या कर दिया गया होगा। मेरे पुत्री का मोबाइल नंबर 9039750235 है जिसका उपयोग वह करती थी ।

महोदय मेरे थाने में रिपोर्ट करने पर भी पुलिस वाले कोई ध्यान नही दे रहे है और मेरी रिपोर्ट भी दर्ज नहीं कर रहे है। महोदय से निवेदन है कि मेरी पुत्री के साथ इंसाफ करते हुए उचित एवं दण्डात्मक कार्यवाही करने हेतु सी०आई०डी० जॉच कराये जाने हेतु पहल किया जाना आवश्यक होगा।
महोदय से सविनय निवेदन है कि मेरी पुत्री आत्महत्या न करके मुझे शंका है कि उसकी हत्या की गई है इसलिए उचित दण्डात्मक कार्यवाही किये जाने की कृपा करें।

Exit mobile version