Site icon Groundzeronews

*Big Breking News:-BSC फाईनल ईयर के प्रेमी जोड़ा ने जहर सेवन कर की आत्म हत्या,घर से दूरजंगल में मिला शव,एक समाज के बाद भी युवती का परिवार शादी के लिये नही था तैयार..*!

IMG 20230615 WA0208

 

जशपुरनगर/रायगढ़:-रायगढ़ जिले के खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम फरकानारा से बड़ी खबर सामने आ रही है।
यहाँ एक ही समाज के प्रेमी जोड़े ने जहर सेवन कर आत्म हत्या कर ली है।
बताया जा रहा है कि युवक के युवती का लाश पास के जंगल में मिली है। दोनों ने कीटनाशक खाकर अपनी जान दे दी।
प्रेमी जोड़े की लाश रायगढ़ के ग्राम फरकानारा के जंगल में मिली है।

जानकारी के अनुसार युवक युवती के प्रेम प्रसंग के मामले को दोनो परिवार के लोग जानते थे इस बात पर युवक के परिजनों ने युवती के घर जाकर रिश्ता करने की बात कही तो युवती के परिवारजनों ने बाद में बात करने की बात से आहत होकर दोनों ने आत्म हत्या जैसे बड़े कदम उठाने की बात कही जा रही है।

युवक-युवती बीएससी फाइनल ईयर के स्टूडेंट थे। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

मामला खरसिया थाना अंतर्गत जोबी चौकी क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम फरकानारा के डोमनारा का रहने वाला चंद्रशेखर राठिया (22 साल) का कुछ सालों से फरकानारा की रहने वाली जमुना राठिया (22 वर्ष) के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे।
शादी के सपने देख रहे प्रेमी जोड़े ने घरवालों को भी अपने अफेयर की बात बताई थी। इस पर युवक के घरवाले युवती जमुना के घर दोनों के रिश्ते की बात भी करने के लिए गए थे, लेकिन युवती के परिजनों ने बाद में बात करने की बात कहते हुए उन्हें टाल दिया। जिसके बाद दोनों प्रेमी जोड़े बहुत निराश हो गए। उन्हें लगा कि उन दोनों के रिश्ते से परिजन खुश नहीं हैं।

इसके बाद बुधवार तड़के 3 बजे युवक-युवती अपने घर से बहाना बनाकर निकले। वे पास के ही जंगल में गए और कीटनाशक दवा का सेवन कर अपनी जान दे दी। अगले दिन युवक-युवती घर नहीं लौटे, तो उन्हें ढूंढना शुरू किया। इस बीच मृतका का भाई गंगा कुमार राठिया अपने दोस्तों के साथ शौच करने जंगल की ओर गया था, जहां उसने बहन जमुना और युवक चंद्रशेखर की लाश देखी।

इसके बाद मृतका के भाई ने गांववालों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। मामले में परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version