Site icon Groundzeronews

*बिग ब्रेकिंग, जशपुर में चार्टर प्लेन क्रैश होने की ख़बर निकली अफ़वाह, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी होते रहे हलाकान*

IMG 20260420 WA0007

जशपुरनगर। सोमवार की दोपहर जिले के नारायणपुर क्षेत्र के चाटीडांड में एक चार्टर प्लेन क्रैश होने की ख़बर निकलकर सामने आई, जिसमें बताया जा रहा था कि एक चार्टर विमान आरा पहाड़ से टकराकर क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत की खबर निकल कर सामने आ रही थी। यह ख़बर फैलते ही लोगों में सनसनी फैल गई, सोशल मीडिया में भी यह ख़बर वायरल होने लगी। लोग अपने अपने स्तर पर इस घटना की जानकारी जुटाने में परेशान रहे। इस बड़े हादसे की ख़बर से पुलिस और प्रशासन की टीम हरकत में आ गई और आला अधिकारी टीम सहित मौके के लिए रवाना हो गए थे। घटनास्थल चूंकि दुर्गम पहाड़ी इलाका है, लिहाजा वहां पहुंचने में और ख़बर की पुष्टि के लिए वे घंटों हलाकान रहे।
*आखिर हुआ क्या था*
दरअसल हादसे से पहले लोगों ने एक विमान को काफी नीचे उड़ते हुए देखा था। जिसकी फोटो भी किसी ने ली थी, वहीं एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें पहाड़ी पर आग और धुएं की लपट दिख रही थी। नीचे उड़ते विमान और विमान के गुजरने के बाद पहाड़ी से धुंआ और आग दिखने पर लोगों में प्लेन क्रैश होने की अफ़वाह फैल गई। जबकि धुंआ जंगल में लगी आग के कारण था।

Exit mobile version