जशपुर/बगीचा:- जिले को एक बार फिर झकझोर देने वाली खबर निकल कर आ रही है।जहां बताया जा रहा है कि एक महिला पर दो अज्ञात बदमाशों ने सुबह सुबह 5 बजे गोली चला दी है जिससे महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी है।नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गायलूँगा में आज सुबह 5:00 बजे लगभग एक वृद्ध महिला के घर दो बाइक सवार युवक आए और महिला को गोली मार दी है। महिला का नाम मोहनी बाई उम्र 62 वर्ष पति भूलन जाति भुंइहर ग्राम पंचायत गायलूँगा की रहने वाली है। महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलिया में प्राथमिक उपचार कर कुनकुरी रेफर किया गया वहीं क्षेत्र में ऐसी घटना होने से हड़कंप मच गया है।