Site icon Groundzeronews

*big breking jashpur:– अनियंत्रित होकर पलट गई बस ,और जा टकराई विद्युत खंभे से, शॉट सर्किट से बस में लगी आग, एक की मौत, अन्य कई घायल, मौके पर पहुंची पुलिस……………देखिये वीडियो.*

कांसाबेल।जिले के दोकड़ा चौकी क्षेत्र से एक बड़ी खबर आ रही है जहां यात्री बस पलट जाने से एक की मौत हो गई है,वही कई घायल बताया जा रहा है।जिनका इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है।मिली जानकारी के मुताबिक घटना दोकड़ा चौकी क्षेत्र के मुख्य सड़क की है जहां अभी शाम 6 बजे की है जहां यात्री बस संगम रायगढ़ से चोंगरीबाहर वापस लौट रही थी,उसी दौरान दोकड़ा समीप मुख्य मार्ग में अनियंत्रित होकर बस पलट गई, बस पलटने के दौरान ही सड़क किनारे लगी विद्युत खंबे से टकरा गई,जिसके बाद बस में विद्युत तार आ गिरी जिससे शॉट सर्किट से बस में आग लग गई,बस में आग लगने के बाद अफरा तफरी मच गई,वही बस में सवार एक यात्री की जलने से मौके पर ही मौत हो गई,तथा अन्य दो तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए,जिनका इलाज के अस्पताल भेजा जा रहा है।चौकी प्रभारी आभाष मिंज ने बताया की मौके पर पुलिस बल पहुंच गई है,साथ घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है,वही मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version