Site icon Groundzeronews

*पीडब्ल्यूडी विभाग की बड़ी लापरवाही आई सामने,सड़क बनाने के नाम पर बना बनाया सड़क को लगभग साल भर से उखाड़ कर छोड़ दिया गया,हर रोज होती है दुर्घटनाएं,भूमि पूजन के नाम पर वाह वाही लूटने वाले नेताओं पर ग्रामीणों का अब भड़क रहा गुस्सा,हो सकती है कभी भी बड़ी आंदोलन,इधर भाजपा ने कहा शासन-प्रशासन और ठेकेदार की लापरवाही का दंश झेल रहा पुरा क्षेत्र देखिये वीडियो क्या कुछ कहते हैं लोग…..*

IMG 20230604 WA0140

*पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही आई सामने,लोगों में भारी आक्रोश....

जशपुरनगर:- जशपुर जिले में ऐसे ही कई नये निर्माण कार्य होते हैं जो कई सालों तक यहां तक कहें कि दशकों तक निर्माण कार्य अधूरा अटका रहता है तो कहीं निर्माणाधीन बताया जाता रहता है।जिसके कारण आम जनता काफी परेशान होती है।ठीक ऐसा ही एक सड़क सन्ना से डूमरपानी होते हुये बगीचा जाने वाली 27किलोमीटर की सड़क है जिसका नवीन निर्माण हेतु जशपुर विधायक विनय भगत के द्वारा अब से लगभग तीन वर्ष पूर्व ही भूमि पूजन किया गया था।जिसके बाद सड़क का कार्य भी शुरू हुआ यहां तक कि पहले की बनी सड़क को पूरी तरह से उखाड़ दिया गया और फिर इस सड़क का काम ही लगभग डेढ़ साल से बन्द कर दिया गया।जिसके वजह से आम जनता इसका दंश आज तक झेल रही है।आये दिन इस सड़क में कई दुर्घटनाएं होती रहती है।आपको बता दें कि यह सड़क सन्ना-कमारिमा होते हुए बगीचा जाने वाला एक मात्र सड़क है और पूरे पाठ क्षेत्र के लोगो का ब्लाक मुख्यालय, अनुविभागीय कार्यालय,कोर्ट कचहरी और मुख्य मार्केट भी बगीचा ही है जहां हर रोज लोगो को इसी घटिया सड़क का सहारा लेना पड़ता है।

विधानसभा चुनाव भी काफी नजदीक है और सड़क के अधर में लटके होने के कारण इसका खामियाजा सरकार को भी भुगतना पड़ सकता है।यह भी बता दें कि अब इस मसले पर पूरे क्षेत्र में सरकार के प्रति आक्रोश देखा जाने लगा है और लोग सरकार के खिलाफ में बात करने लगे हैं।जहां राहगीर बताते हैं कि यह सड़क बल्कि पहले अच्छा था परन्तु इस सड़क को नया बनाने के नाम पर पुराना सड़क को भी साल डेढ़ साल पहले ही पूरा उखाड़ दिया गया है जिसके कारण लोगो का परेशानी और बढ़ गया है।मोटरसाइकल में आने जाने वाले अक्सर दुर्धटना के शिकार हो जाते हैं तो बड़ी गाड़ियों के महंगी महंगी टायर के कुछ ही महीनों में परखच्चे उड़ जा रहे हैं।

इस पूरे मामले में अब ग्रामीणों के साथ साथ भाजपा युवा मोर्चा की टीम सामने आ गयी है और मण्डल सन्ना भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री चन्दन गुप्ता ने बताया कि सन्ना बगीचा सड़क हमारा पहले से बना था थोड़ा खराब जरूर हो गया था परन्तु इस सड़क को पुनः बनाने के नाम पर पूरी सड़क को डेढ़ साल से उखाड़ कर फेंक दिया गया है और काम बंद कर दिया गया है जिससे पूरा क्षेत्र परेशान है और लोगो को बगीचा ब्लाक मुख्यालय,विद्यार्थियों को कॉलेज आने जाने में काफी दिक्कत होता है।आये दिन कई दुर्घटनाएं होती है।आगे कहा कि अगर जल्द से जल्द सड़क का काम शुरू नही कराया जाता है तो हमारी युवा मोर्चा की टीम अब इसके लिए आन्दोलन करेगी।

हालांकि जब हमने इस मामले को लेकर पीडब्ल्यूडी के बगीचा अधिकारियों से फोन पर चर्चा करने कॉल किया तो उनके द्वारा कॉल ही रिसीव नही किया गया।

Exit mobile version