Site icon Groundzeronews

*बिरहोर भाई जगेश्वर राम यादव पद्मश्री से होंगे सम्मानित,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फोन पर दी उन्हें बधाई, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ मिल कर रखी थी विकास की आधारशीला,बधाई देने पहुँचे जगेश्वर को मुख्यमंत्री ने लगाया था गले*

IMG 20240126 WA0223

जशपुरनगर। जशपुर जिले के बादलखोल अभ्यारण्य क्षेत्र के घने जंगलो के बीच स्थित एक छोटे से गाँव भीतरघरा के निवासी जगेश्वर राम यादव को प्रदेश सरकार ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।जगेश्वर राम, विशेष संरक्षित जनजाति बिरहोर को, समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए बीते ढाई दशक से निरंतर काम कर रहे है।समाज से दूर, घने जंगल में, पेड़ो पर अपना जीवन बसर करने वाले बिरहोर जनजाति को अविभाजित मध्य प्रदेश के शासन काल मे, सरकार ने समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए, बस्तीयो मे बसाया था. लेकिन वन जीवन के आदि हो चुके, बिरहोर, समाज मे घुल मिल नहीं पाए और विकास की दौड़ मे पिछड़ते चले गए।बिरहोर भाई के नाम से मशहूर जगेश्वर राम ने,इन्ही बिरहोर जनजाति के विकास के लिए जीवन समर्पित कर दिया है, बिरहोर लोगो से घुलने मिलने के लिए जगेश्वर राम ने चप्पल को त्याग दिया और उनके समान जमीन मे सोने लगे।कपड़े भी बेहद साधारण पहनते हैं,सालो के लगातार प्रयास के बाद, बिरहोर जाति का विश्वास हासिल करने के बाद, जागेश्वर राम ने इनकी शिक्षा और स्वास्थ्य पर काम करना शुरू किया,लगातार प्रयास के बाद, अब बिरहोरो के ना केवल शिक्षा स्तर मे सुधार आया है, अपितु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी हुए हैं. जगेश्वर राम बताते हैँ कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के रायगढ़ लोक सभा क्षेत्र के सांसद रहते हुए , उन्होंने मिलकर पहाड़ी कोरवा और बिरहोर जनजाति के विकास के लिए काम किया था। उनके विशेष प्रयास से रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ और जशपुर के भीतरघरा मे बिरहोर आश्रम की शुरुआत हुई थी।इसके साथ ही, बिरहोर परिवारो के लिए खाट की व्यवस्था भी की गईं थी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अब बिरहोर और पहाड़ी कोरवा जनजाति के परिवारो के लिए, पक्के मकान बनाने के लिए प्राथमिकता से काम करना शुरू किया है।
*ज़ब मुख्यमंत्री ने लगाया बिरहोर भाई को गले*
मुख्यमंत्री के रूप मे शपथ लेने के बाद, जगेश्वर राम भी विष्णु देव साय को बधाई देने के लिए रायपुर स्थित पहुना अतिथि गृह पहुँचे थे। सीएम से मिलने के लिए बेरीकेट के पास खडे हुए थे,जनदर्शन कर रहे सीएम साय की नजर जैसे ही जगेश्वर राम पर पड़ी, उन्होंने, अपने पास बुलवाया और गले लगा कर, सबसे उनका परिचय कराया।
*मुख्यमंत्री ने फोन करके दी बधाई*
पद्मश्री पुरस्कार की घोषणा होते ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जगेश्वर राम को फोन करके उन्हें बधाई दी। सीएम ने जगेश्वर राम की अथक प्रयास की प्रशंसा करते हुए, आगे दोगुने उत्साह के साथ, पहाड़ी कोरवा और बिरहोर जनजाति के विकास के लिए काम करने के लिए प्रोत्साहित किया।इस दौरान जगेश्वर राम ने भी उन्हें सम्मानित करने के प्रदेश और केंद्र सरकार का आभार जताया।

Exit mobile version