Site icon Groundzeronews

*कुनकुरी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी विष्णुदेव साय ने किया जनसंपर्क, कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना………*

IMG 20231015 WA0211

 

जशपुरनगर।आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अब जिले की राजनीति गरमाने लगी है।हालांकि अभी तक कांग्रेस ने कुनकुरी विधानसभा में अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।भाजपा ने कुनकुरी विधानसभा सीट से पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय को मैदान में उतारा है।वही टिकट मिलने के बाद भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने इस विधानसभा क्षेत्र में सघन दौरा कर लोगों से मिलकर जनसंपर्क तेज कर दी है।शनिवार को जिले के कुनकुरी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी विष्णुदेव साय ने विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों का दौरा किया,इस दौरान लोगों से मिलकर जनसंपर्क किया।इस दौरा कार्यक्रम के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव,बजरंग दल के जिला अध्यक्ष राजकुमार आदित्य सिंह जूदेव सहित पार्टी के आला पदाधिकारी मौजूद रहे।जनसंपर्क कार्यक्रम में सबसे पहले कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के जामचुवां शक्ति केंद्र के ग्राम बनकोम्बो में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई,जिसमें चुनावी रणनीति बनाई गई,इसके बाद विलासपुर डूमर डांड, रेंगार घाट,चटकपुर,बासनताला , नवा पारा,भेलवा टोली में भी जनसंपर्क किया।इस दौरान श्री साय ने भाजपा सरकार की योजनाओं को बताते हुए कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला।

Exit mobile version