Site icon Groundzeronews

*कोटा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने भरी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने थामा भाजपा का दामन……..*

1698025386585

 

जशपुरनगर।आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अब राजनीति गरमाने लगा है,प्रचार प्रसार के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाजपा में प्रवेश कर रहे हैं।कोटा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को मैदान पर उतारा है।यहां कोटानगर में प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।उनके आगमन पर भाजपा प्रत्याशी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव से प्रभावित होकर यहां के 200 से अधिक युवाओं ने भाजपा का दामन थामा है।वहीं रतनपुर मंडल के खैरा के सैकड़ों युवाओं की घर वापसी हुई है।विधानसभा चुनाव को लेकर कोटा विधानसभा पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गई है।भाजपा प्रत्याशी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव द्वारा लगातार कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील कर रहे हैं।

Exit mobile version