Site icon Groundzeronews

*स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी की हत्या मामले में भाजपा जिला महामंत्री सुनील गुप्ता ने कांग्रेस सरकार पर लगाया गंभीर आरोप, कहा प्रदेश में नहीं हैं महिलाएं सुरक्षित………….*

IMG 20220923 133704

कांसाबेल। जिले के कुनकुरी क्षेत्र में हुए दिनदहाड़े युवती की हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई।स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ नर्स देवकी चक्रेश निंजी कार्य में स्कूटी से जाने के दौरान टांगिया से सिर पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया।हालांकि पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया,लेकिन विपक्ष में बैठी भाजपा के नेताओं ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को एक बार फिर कटघरे पर खड़ा कर दिया है।घटना का जिक्र करते हुए भाजपा के जिला महामंत्री एवं कद्दावर नेता सुनील गुप्ता ने घटना की कड़ी निन्दा की है,साथ ही मृतक परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा की प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार आई है,तब से वारदात चरम सीमा पर पहुंच गई है।खुल्लेआम लूट पाट,गोली बारी,हत्या, बलात्कार जैसे बड़ी बड़ी घटना सामने आ रही है,लेकिन प्रदेश की भूपेश बघेल की सरकार अंकुश लगाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है।श्री गुप्ता ने कहा की प्रदेश की कांग्रेस सरकार केवल भ्रष्टचार की महासागर में डूबी हुई,यहां की जनता, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर किसी प्रकार की चिंता नहीं है। श्री गुप्ता ने कहा की जिले में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं,इस तरह की घटना लगातार बढ़ रही है,ऐसे घटना को लेकर प्रदेश सरकार को संज्ञान लेना चाहिए।

Exit mobile version