Site icon Groundzeronews

*विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, बोले घर घर पहुंच रही सरकार की योजनाएं, सशक्त और आत्मनिर्भर हो रही हैं महिलाएं…….*

1705852770886

कांसाबेल।रविवार को जिले के कांसाबेल तहसील क्षेत्र ग्राम पंचायत खुटेरा एवं बटाईकेला में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन हुआ।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।श्री गुप्ता ने कहा की प्रदेश में साय सरकार बनने के बाद पूरे प्रदेश भर में तेजी से विकास हो रहा है।उन्होंने कहा की केंद्र में मोदी की सरकार एवं प्रदेश में साय की सरकार में विकास की योजनाएं घर घर पहुंच रही है।आप को बता दे की भारत विकसित संकल्प यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है,उनकी समस्याओं से रूबरू होकर उसको गांव स्तर पर ही दूर करने का प्रयास किया जा रहा है,जहां पहले पुरुष काम करते थे ,वही इस सरकार में महिलाएं स्व सहायता समूह योजना के माध्यम से स्व रोजगार स्थापित कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो रहे है।श्री गुप्ता ने कहा की प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही,चुनावी घोषणा पत्र मोदी गारंटी में किए गए वादे में सबसे पहले पहली केबिनेट में प्रदेश के 18 लाख परिवारों को पीएम आवास योजना के तहत पक्के मकान देने की मंजूरी दे चुकी है,वही किसानों को दो साल पुराना धान का बोनस की राशि किसानों के खाते में डाल चुकी है,किसानों के लिए प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी करने का फैसला लेकर किसानों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेकर मोदी गारंटी में किए गए वादे को तेजी से पूरा करने में लगी है। कार्यक्रम के दौरान सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों को लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष गणेश जैन, सुदाम पंडा ,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष केशव पांडेय, मंडल महामंत्री आलोक सारथी,घनश्याम अग्रवाल,अरविंद गुप्ता, समरजित चांद,हनुमान पारिक,सरपंच ,सचिव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version