Site icon Groundzeronews

*भाजपा ने अजजा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की सूची जारी, जिले से इन्हें मिली जगह ,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव की सहमति से सालिक साय को मिली बड़ी जिम्मेदारी……….*

IMG 20230124 WA0025

जशपुरनगर। भारतीय जनता पार्टी ने आज अजजा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी है।भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव एवं प्रदेश महामंत्री पवन साय के सहमति से अजजा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष विकास मरकाम ने अनुसूचित जनजाति मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की है।प्रदेश कार्यसमिति में जशपुर जिले से कांसाबेल क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य सालिक साय को मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।डीडीसी सालिक साय को प्रदेश में उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है,वही उनके समर्थक उन्हें बधाई देने के लिए उनके निवास पहुंच रहे हैं।गौरतलब है की सालिक साय वर्तमान में कांसाबेल क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि स्थाई समिति के सभापति पद का दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।और क्षेत्र में इन्हें बड़े आदिवासी नेता के तौर पर जाने जाते हैं।इससे पहले भाजपा में अजजा मोर्चा प्रदेश में विशेष आमंत्रित सदस्य,जिले में कई महत्वपूर्ण पदों एवं मंडल अध्यक्ष जैसे बड़े पदों पर भी निर्वहन कर चुके है।जनपद सदस्य,जनपद उपाध्यक्ष,एवं जनपद अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी को बखूबी से निर्वहन कर चुके हैं। अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष की दायित्व मिलने पर सालिक साय ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव, संगठन मंत्री पवन साय एवं मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष विकास मरकाम को आभार प्रकट करते हुए मिली जिम्मेदारी को बखूबी से निर्वहन करने की बात कही है।

Exit mobile version