Site icon Groundzeronews

*भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” को अपने बूथ स्तर में कार्यकर्ताओं के साथ सुना, राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि………..*

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "मन की बात......

जशपुरनगर।आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश वासियों को “मन की बात” की 85 वीं कड़ी कार्यक्रम में रेडियो कार्यक्रम के तहत संबोधन किया। यह साल का यह पहला पीएम मोदी का पहला रेडियो कार्यक्रम था,इस मौके छत्तीसगढ़ प्रदेश के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने जिले के भाजपा मंडल दोकड़ा के बूथ बांसबहार में विशेष कार्यक्रम आयोजन किया गया, जिसमें बतौर बूथ पालक इस कार्यक्रम में शामिल होकर अपने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज “मन की बात” कार्यक्रम को सुना। साथ ही इस मौके पर राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी के पुण्य तिथि पर उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ स्तर का जहां पर बूथ का कार्यकर्ता मजबूत होता है, वहां भाजपा की जीत सुनिश्चित होती है,उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को कमर कसते हुए श्री साय ने पार्टी की मजबूती को लेकर कई टिप्स दिए।श्री साय ने अपने संबोधन में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि तीन साल के कार्यकाल में सरकार जनता के कामों को पूरा करने में नाकाम साबित हुई है। केंद्र की मोदी सरकार कोरोनाकाल में भी लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरी है। जनता के बीच जाकर कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देनी होगी।इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष ठाकुर पुरुषोत्तम सिंह, मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रसाद, रवि यादव, बूथ अध्यक्ष नव रंग साय,हीरामति पैंकरा,प्रमोद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

Exit mobile version