Site icon Groundzeronews

*भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान, रैली निकाल कर भाजपा की उपलब्धियों को पहुंचाया………….*

IMG 20240501 WA0008

 

दोकड़ा/जशपुरनगर। जिले में इन दिनों लोकसभा चुनाव पूरी तरह से रंग में रंग गई है,भाजपा कांग्रेस दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ता अपनी अपनी उपलब्धियां लेकर लोगों तक पहुंच रहे हैं।वहीं आज भाजपा मंडल दोकड़ा के ग्राम पतरापाली, गरियादोहर,बिहाबाल में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोटर सायकल रैली कर डोर टू डोर जनसंपर्क कर लोगों तक पहुंचे।भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए रायगढ़ लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया के लिए वोट मांगा।भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर पतरापाली से शुरू कर बिहाबल होकर गरियादोहर पहुंची।इस मौके भाजपा नेता बसंत वर्मा ने कहा की आज जनता नरेंद्र मोदी को ही देश का प्रधानमंत्री देखना चाहती है।उन्होंने कहा की आज जरूरत है की अपने वोट का इस्तेमाल समाज और देश का हित देखते हुए भाजपा के समर्थन में किया जाए।भाजपा नेता बालेश्वर यादव ने लोगों को बताया की आज पूरे देश भर एवं प्रदेश में भाजपा पार्टी की लहर चल रही है।उन्होंने कहा की अधिक से अधिक वोट देकर लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया को भारी बहुमत से जिताना है।इस मौके पर पूर्व सरपंच राजकुमार भगत,राकेश चौहान,उमेश सिंह,विनय निषाद,सहदेव राम, बिलेन्द्र राम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version