Site icon Groundzeronews

*मुख्यमंत्री के बटईकेला पहुंचने से पहले विरोध प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ता किए गए गिरफ्तार….*

 

जशपुरनगर। भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जशपुर जिले के पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने से चंद मिनट पहले ही बड़ा बवाल हो गया। यहां मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने की कोशिश कर रहे भाजपा के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि,पुलिस ने अब तक गिरफ्तारी के कारण की पुष्टि नहीं की है। जानकारी के लिए बता दें कि मुख्यमंत्री आज पत्थलगांव विधानसभा प्रवास में सबसे पहले बटईकेला पहुंचे हैं। यहां वे ग्राम पंचायत के कार्यो का निरीक्षण करने के बाद स्थानीय लोगों से चर्चा करेगें। इसके बाद,वे बागबहार रवाना होगें। यहां भेंट मुलाकात और भोजन करने के बाद पत्थलगांव पहुंचें। आत्मानंद स्कूल का निरीक्षण करने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्रीमती इंदिरागांधी की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद रात में विभिन्न समुदायों से मुलाकात कर,रात्रि विश्राम करेगें। सोमवार को पत्रकार वार्ता के बाद,रायपुर के लिए रवाना होने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री के इस व्यस्त कार्यक्रम के बीच भाजपा के विरोध प्रदर्शन कर,राजनीतिक महौल को गरम कर दिया है।

Exit mobile version