Site icon Groundzeronews

*नेशनल हेराल्ड भ्रष्टाचार के विरोध में भाजपाईये ने घेरा कांग्रेस कार्यालय, सोनिया और राहुल गांधी का पुतला फुंक कर की नारेबाजी*

InShot 20250418 203858622

जशपुरनगर। नेशनल हेराल्ड मामले में हुए भ्रष्टाचार के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कांग्रेस के जिला कार्यालय का घेराव कर सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस दौरान भाजपाईयों और कांग्रेस के बीच में हल्की झूमाझटकी भी हुई। कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने के लिए भाजयुमांे के कार्यकर्ता जिले भर से जिला भाजपा कार्यालय राधाकांत भवन में जुटे थे। यहां से रैली की शक्ल में कांग्रेस के विरूद्व नारेबाजी करते हुए भाजयुमों कार्यकर्ता हनुमान मंदिर चौक,बस स्टेण्ड होते हुए कांग्रेस जिला कार्यालय पहुंचे। यहां भाजपाईयों को रोकने के लिए जशपुर के एसडीओपी चंद्रशेखर परमा और कोतवाली प्रभारी आशीष तिवारी जवानों के साथ तैनात थे। जैसे की भाजपाईयों ने नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यालय की ओर बढ़ने का प्रयास किया बेरिकेट लगा कर जवानों ने रोक लिया। इस दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झूमा-झटकी हुई। इस बीच भाजपाई ने अपने साथ लेकर आए दो पुतलों पर आग लगा कर पुतला दहन किया। मौके पर मोैजूद पुलिस जवानों ने कार्यकर्ताओं से पुतला छिन कर उसे पानी डाल कर बुझा दिया। आंदोलन में नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत,राहुल गुप्ता,श्याम बिहारी,गोपाल कश्यप,विजय सहाय,राजेश गुप्ता,गोविंद राम सहित भाजयुमो के कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल थे। भाजयुमों के जिलाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने मिडिया से चर्चा करते हुए कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस द्वारा किया गया भ्रष्टाचार उजागर हो चुका है। उन्होनें कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा अब तक किये गए जांच में जो पुख्ता सबूत सामने आएं है इसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी की संलिप्तता साबित हो चुका है। नगरपालिका के उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के काले कारनामें के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया है।

Exit mobile version