Site icon Groundzeronews

*जूदेव को श्रद्वाजंलि देने सभी मंडलों से मिट्टी लेकर पहुंचेगें भाजपा के कार्यकर्ता, श्रीमती प्रियवंदा सिंह जूदेव ने श्रद्वाजंलि देने, की अनोखी पहल..*

IMG 20221110 WA0169

 

जशपुरनगर। जूदेव परिवार की बड़ी बहू श्रीमती प्रियंवदा सिंह जूदेव की पहल पर,भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता,अपने प्रिय नेता को,श्रद्वासुमन देने के लिए अपने अपने मंडलों की मिट्टी लेकर जशपुर पहुंचेगें। श्रीमती जूदेव की पहल पर भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनिल गुप्ता ने सभी 30 मंडलों के पदाधिकारियों को मिट्टी लेकर आने का निर्देश जारी कर दिया है। श्रीमती जूदेव ने बताया कि दिवंगत जूदेव को जशपुर से अगाध लगाव था। वे राष्ट्रीय राजनीति की उंचाई पर पहुंचने और अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्वी प्राप्त करने के बाद भी जशपुर की माटी से स्वयं को जोड़े रखे। यहां के जनजातिय समाज के विकास के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे। यही,कारण है कि विशेष संरक्षित जनजाति पहाड़ी कोरवा,आज भी उन्हें अपना संरक्षक मानते हैं। ऐसे जशपुर के माटी पुत्र को श्रद्वाजंलि देने के लिए जशपुर की मिट्टी से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। उन्होनें कहा कि जूदेव की प्रतिमा का अनावरण,भारत के सबसे बड़े हिंदू नेता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघ संचालक मोहन भागवत के हाथों होना,हम सबके लिए गर्व की बात है। प्रतिमा अनावरण का यह कार्यक्रम ऐतेहासिक होगा। अनावरण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए के लिए दिन रात मेहनत कर रहे वनवासी कल्याण आश्रम और भाजपा के कार्यकर्ताओं के समर्पण भावना की भी श्रीमती जूदेव ने सराहना की।
बाक्स: शत्रुजंय के साथ बिताएं पलों को किया याद
श्रीमती प्रियंवदा सिंह जूदेव से उनके कार्यालय में मुलाकात के दौरान भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनिल गुप्ता ने दिवंगत शत्रुजंय प्रताप सिंह जूदेव के साथ बिताएं पलों को याद करते हुए बताया कि जब शत्रुजंय,युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष थे,उस दौरान उन्होनें कांसाबेल मंडल अध्यक्ष के रूप में उनके साथ काम किया था। श्रीमती जूदेव ने नई जिम्मेदारी के लिए सुनिल गुप्ता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी जिले की तीनों विधानसभा में जीत दर्ज करेगी।

Exit mobile version