सिंगीबहार :- भारतीय जनता युवा मोर्चा कुनकुरी जिला जशपुर द्वारा शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम का पुतला दहन कुनकुरी के बस स्टैंड में किया गया । युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमन शर्मा से मिली जानकारी अनुसार खैरागढ़ विधानसभा उप-चुनाव संपन्न होने जा रहा है। जहां किसान नेता एवं लोधी समाज के वरिष्ठ नेता केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल का अपमान छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने किया व प्रदेश भर में अपनी संकीर्ण राजनीति रोटी सेकने उनका पुतला दहन किया,भारतीय जनता युवा मोर्चा कांग्रेस के इस कुकृत्य की घोर निंदा करती है । केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के अपमान के विरोध में BJYM कुनकुरी द्वारा भूपेश बघेल व कांग्रेस पार्टी का पुतला किया गया ।
जिलाध्यक्ष भाजयुमो अमन शर्मा, के नेतृत्व में नितेश पारीक, संदीप सोनी, तरुण डनसेना,बॉबी ताम्रकार,चाणक्य चौहान,आकाश वाजपई, मनोज ठाकुर,राहुल सिंह,जुनैद अहमद, मोहित बंग, प्रणव जैन, अमन वर्मा, दुर्गेश यादव, गुलसन यादव, उज्जवल बंग, एवं युवा मोर्चा के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

