जशपुरनगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठनात्मक सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत कोतबा मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 15–16 मार्च को धर्मशाला भवन, कोतबा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का प्रथम दिवस उत्साह और अनुशासन के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत जशपुर के अध्यक्ष सालिक साय उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती में कार्यकर्ताओं की भूमिका को सबसे महत्वपूर्ण बताया।
प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को भाजपा की विचारधारा, संगठन की कार्यपद्धति, अनुशासन और संगठन विस्तार के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी का आधार उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
कार्यक्रम में पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों तथा राष्ट्र निर्माण में संगठन की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह और प्रतिबद्धता का संचार देखने को मिला।
*इनकी रही विशेष उपस्थिति*
कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ता उमाशंकर भगत, मंडल अध्यक्ष जागेश्वर यादव, महामंत्री भानु प्रताप, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुमन सुनील शर्मा, हेमवती भगत, जयशंकर झांप, जिला पंचायत सदस्य सुरुचि पैंकरा, हेमसागर गुप्ता, रोहित साहू, संतोष गुप्ता, कैलाश यादव, अजय गुप्ता सहित मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

