Site icon Groundzeronews

*भाजयुमो ने प्रदेश में बढ़ते अराजकता, भ्रष्टाचार एवं वादाखिलाफी मुद्दे को लेकर भूपेश बघेल का किया पुतला दहन………..*

IMG 20221015 WA0049

 

 

दोकड़ा।शुक्रवार की शाम को जिला भाजपा युवामोर्चा के निर्देश पर भाजपा मंडल दोकड़ा में भाजयुमो के तत्वाधान में प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर निशाना साधा,भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में एकजुट होकर यहां के बस स्टैंड में अराजकता,भ्रष्टचार एवं वादाखिलाफी के मुद्दे को लेकर भूपेश बघेल का पुतला दहन किया,इस मौके पर पुलिस जवानों के साथ जमकर झूमाझुटकी हुई।लेकिन भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन करने में सफल रहे।भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रसाद ने अपने संबोधन में वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर निशाना साधा।उन्होंने कहा की प्रदेश की कांग्रेस सरकार केवल भ्रष्टचार करने में लगी। इस मौके पर भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष भूषण वैष्णव ने कहा की जब से प्रदेश में कांग्रेस सरकार सत्ता में बैठी है,चारो तरफ विकास पूरी तरह ठप हो गई है।प्रदेश में अराजकता,भ्रष्टाचार बढ़ती जा रही है।उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर चुनावी घोषणा पत्र को याद कराते हुए वादाखिलाफी का आरोप लगाया है।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रसाद, भूषण वैष्णव, रवि यादव ईमाम खान, गौतम यादव, सरोज यादव, निर्मल दास,रिजयुस तिर्की, पवन कायता, लखन कायदा,महेन्द्र राम,मुनू भगत,रामविलास राम,अर्जुन भगत,बुद्धदेव राम,एवं समस्त भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Exit mobile version