Site icon Groundzeronews

*ब्रेकिंग:- अवैध धान परिवहन को लेकर प्रशासन अलर्ट, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा झारखंड का 19 बोरी अवैध धान जप्त किया गया, हर तरफ रखी जा रही निगरानी……….*

जशपुरनगर। कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्ग दर्शन में और कुनकुरी एसडीएम रवि राही के दिशा निर्देश में ग्राम नोन पानी, ग्राम पंचायत सापघरा, तहसील दुलदुला में झारखण्ड का 19 बोरी अवैध धान जप्त किया गया.
राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा जिले में अवैध धान परिवहन करने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है| जिलेभर में धान खरीदी को लेकर सब की नजर टिकी हुई है वहीं प्रशासन भी अब अवैध रूप से धान के परिवहन को लेकर गंभीरता दिखा रही है। उल्लेखनीय है कि जशपुर दुलदुला सहित फरसाबहार विकासखंड में झारखंड की ओर से अवैध रूप से धान परिवहन हमेशा सुर्खियों में रहा है जिसे लेकर प्रशासन के द्वारा खास गंभीरता दिखाई जा रही है।

Exit mobile version