Site icon Groundzeronews

*ब्रेकिंग:- कलेक्टर के निर्देश पर जशपुर एंव कुनकुरी अनुविभाग में अवैध धान जप्त, अवैध धान परिवहन पर प्रशासन गंभीर, तीन सौ बोरी से अधिक धान किये गए जप्त, झारखण्ड और उड़ीसा से धान तस्करों की घुसपैठ से व्यवस्था हो सकती है प्रभावित, लेकिन प्रशासन की नजर…….*

 

 

जशपुरनगर। धान खरीदी शुरू होने से पहले ही प्रशासन अवैध धान परिवहन को लेकर गंभीर है और लगातार कार्रवाई के मामले सामने आ रहे हैं। जशपुर कलेक्टर के निर्देशन में जशपुर एवं कुनकुरी विभाग में नए कार्रवाई के मामले सामने आए। जिसमें अवैध परिवहन पाए जाने पर जब्ती की कार्रवाई की गई है।
कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के मार्ग दर्शन में जशपुर एसडीएम के दिशा निर्देश में डुमरी झारखंड से जशपुर धान परिवहन करते हुए जब्त किया गया | टीम ने 407 वाहन से 120 बोरा धान जप्त कर कार्यवाही की गई। कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्ग दर्शन में और कुनकुरी एसडीएम श्री रवि राही के दिशा निर्देश में नायब तहसीलदार कुनकुरी के द्वारा ग्राम जोकारी तहसील कुनकुरी में प्रभा गुप्ता किराना दुकान से 50 बोरी अवैध धान भंडारण करने पर कार्यवाही की गई| इसी कड़ी में दुलदुला विकास खंड अंतर्गत विभिन्न दुकानों में छापेमारी कर 28 बोरा धान जप्त किया गया। साथ ही तहसील कुनकुरी ग्राम गोरिया में व्यापारी के पास मंडी अधिनियम के तहत लाइसेंस नहीं होने पर 48 क्विंटल धान जब्तीस की कार्यवाही की गई।

Exit mobile version