Site icon Groundzeronews

*Breking jashpur:-दोस्तों के साथ डेम में नहाने गये युवा चिकित्सक की डूबने से मौत,जशपुर जिले के इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ थे डॉक्टर,पढ़िये खबर..!*

IMG 20230612 WA0097

 

जशपुरनगर:-जिले के मनोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बड़ी खबर आ रही हैं।
यहाँ चिकित्सक के रूप में पदस्थ डॉक्टर नीरज वैभव मिंज उम्र लगभग 33 वर्ष का पानी मे डूबने से मौत की खबर आ रही है.इस खबर से उसके चाहने वालों सहित लोगों में शोक की लहर हैं।

जानकारी के अनुसार डॉक्टर नीरज वैभव मिंज अपने दोस्तों के साथ खरसोता एनीकेट (डेम) में नहाने गए थे.अपने दोस्तों के साथ नहाते वक्त गहरे पानी में चले जाने की बात सामने आ रही है।बताया यह भी जा रहा है कि मृतक डॉक्टर को पानी में तैरना नही आता था.जिससे उनकी असामयिक दुःखद मौत हो गई।

बरहाल घटना के बाद मनोरा अस्पताल लाया गया है.मनोरा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Exit mobile version