Site icon Groundzeronews

*ब्रेकिंग:- जशपुर फिर हुआ गौरवान्वित, मुख्यमंत्री ने कांसाबेल विकासखंड के छिन्दकांसा से सुन्दर टोकरी बनाने वाली समूह को किया सम्मानित, गोठान से जुड़कर पांच स्व-सहायता समूह की महिलाएं छिन्दकांसा से सुन्दर टोकरी बना रही है, महिलाओं के हाथों से बनाए टोकरी स्थानीय का अन्य राज्य के बाजारों में भी काफी मांग है….*

जशपुरनगर 24 दिसम्बर 2021/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर के एक निजी होटल के सभागार में कांसाबेल विकासखण्ड के ज्ञान गंगा समूह की अध्यक्ष सुखमिला पैकरा एवं सचिव लक्ष्मी बाई को आजीविका क्षेत्र में छिंदकांसा से सामग्री बनाने के उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने सभी समूह की महिलाओं को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकानाएं देते हुए कहा कि दूरस्थ अंचल के क्षेत्र की स्व-सहायता समूह की महिलाएॅ भी गौठान से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। महिलाएं छिंदकांसा से आकर्षक और सुन्दर टोकरी बना रही हैं। जिसकी मांग स्थानीय हाट-बाजारों के साथ-साथ अन्य राज्य में भी अधिक हैं। मुख्यमंत्री को कांसाबेल की बहनों ने छिंद बनी सामग्री भेंट की।
कलेक्टर श्री रितेश अग्रवाल एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.एस मंडावी ने समूह की महिलाओं को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।
उल्लेखनीय है कि कांसाबेल विकासखंड के कोटानपानी की पांच महिला स्व-सहायता समूह की महिलाएं छिन्दकांसा से टोकरी, बनाने का कार्य कर रही है। समूह में स्माईल आरती समूह, पूजा समूह, हरियाली समूह, ज्ञानगंगा समूह और तुलसी समूह शामिल है। महिलाओं के द्वारा हाथों से बनाई गई सुन्दर और आकर्षक टोकरी और अन्य सामानों का बाजारों में काफी मांग है। और हाट-बाजारों में समूह का सामान, हाथों हाथ विक्रय हो जाता है। रोजगार से जुड़ने से उनको आर्थिक लाभ होने के साथ ही अपने परिवार की सहायता कर पा रही है। टोकरी बनाने के लिए कच्चा माल उन्हें स्थानीय स्तर पर ही आसानी से मिल जाता है।

Exit mobile version