Site icon Groundzeronews

*Breking jashpur:-भाजपा के धाकड़ आदिवासी नेता गणेश राम भगत ने खुड़िया रानी में भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ की पूजा अर्चना,कहा यह कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने की है..,परिवर्तन यात्रा..!*

IMG 20230915 WA0140

जशपुरनगर:-जनजातीय सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक गणेश राम भगत ने भाजपा नेता रणविजय सिंह जूदेव,नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल,प्रबल प्रताप सिंह जूदेव,सहित जिले के पहाड़ी कोरवाओं व बैगाओं के साथ परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ माता खुड़िया रानी मंदिर से पूजा अर्चना कर किया।
उन्होंने कहा कि अब प्रदेश की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने की बारी है.प्रदेश में जिस तरह बेरोजगारी, अत्याचार,सहित अन्य बड़े मुद्दे है.उससे जनता महरूम है.इस परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य ही कांग्रेस पार्टी की सफाया है।

आपको बता दें कि आज दोपहर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आगमन जशपुर हो रहा है.जिसको लेकर व्यापक तैयारी की जा चुकी है.

विधिवत पूजा अर्चना में राजा रणविजय सिंह जूदेव और प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के नेतृत्व में पूजा अर्चना गुफा के अंदर जाकर किया गया। ज्ञात हो कि अपने निर्धारित समय पश्चात खुड़िया रानी पहुंचे भाजपा नेता गणेश राम भगत,नेता प्रतिपक्ष,प्रबल प्रताप सिंह जूदेव और रणविजय सिंह जूदेव ने कोरवा दीवान सहित बैगा से पूजा अर्चना कर निवेदन किया जिसके उपरांत गणेश राम भगत और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के द्वारा प्रबल प्रताप सिंह जूदेव और रणविजय सिंह जूदेव को नारियल सौंप विधिवत पूजा करने आमंत्रित किया जिनके द्वारा गुफा के अंदर जाकर पूजा अर्चना करते हुवे भाजपा की सरकार पुनः राज्य में बनाने कामना किया गया।

तत्पश्चात पूजा अर्चना कर साथ लाए गए प्रसाद और बैगा सहित नारियल पूर्व मंत्री गणेश राम के नेतृत्व में जशपुर रवाना किया गया।इस दौरान सभी भाजपा नेताओं का काफिला भी जशपुर को तरफ रवाना हुआ है।
बताया जा रहा है काफिला अपने निर्धारित समय में श्री बालाजी मंदिर पहुंचेगा जहां विधिवत आगे तय कार्यक्रम को गति दिया जायेगा।

Exit mobile version