Site icon Groundzeronews

*Breking jashpur:-नींद की झपकी आने पर बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर,घाट में पलटी,बाल-बाल बचे लोग,108 की मदद से पहुँचाया अस्पताल..!*

IMG 20230106 WA0143

 

जशपुरनगर:-अपने जीजा के साथ जबलपुर से रांची जा रहा युवक लोरोघाट के समीप हादसे का शिकार हो गया।इस घटना में में युवक की आंख में झपकी आने से बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई.हालांकि इस घटना में कोई अपघटित घटना नही हुई।लेकिन उसमें सवार दो को चोटें आई है।
सूचना मिलने पर 108 की टीम ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार कर उसे हॉस्पिटल पहुँचाया।

मिली जानकारी के अनुसार विकास जाट निवासी जबलपुर ( एमपी) अपने जीजा विक्रांत उम्र 35 वर्ष के साथ बोलेरो वाहन से रांची जा रहा था। इसी दौरान दुलदुला ब्लॉक अंतर्गत आने वाले लोरोघाट के समीप सुबह तकरीबन 7 बजे नींद की झपकी आने पर वे नियंत्रण खो दिए और गाड़ी नीचे घाट में पलट गई। सूचना मिलते ही 108 के पायलट धनेश्वर चौहान और ईएमटी शिवनंदन जयसवाल तुरंत घटना स्थल पहुँचें। इस हादसे में विकास के उंगलियों और कोहनी के पास चोट आई है वहीं उनके जीजा विक्रांत को मामूली खरोंच आई है। 108 टीम ने दोनों को सीएचसी दुलदुला में एडमिट कराया।

Exit mobile version