Site icon Groundzeronews

*Breaking jashpur:- कलेक्ट्रेट का “फर्जी साहब” गिरफ्तार,नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला शातिर पुलिस की गिरफ्त में..!*

IMG 20260218 WA0009

​जशपुरनगर:-18 फरवरी 2026
जशपुर पुलिस ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं और उनके परिवारों को ठगने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। खुद को कलेक्ट्रेट का बड़ा अधिकारी बताकर आरोपी ने दो युवकों से कुल 4 लाख 35 हजार रुपये की ठगी की थी। पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर जशपुर के एक होटल से पकड़ा और अब उसे सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।
​*जमीन गिरवी रखकर दी थी रकम..!
​मामले का खुलासा तब हुआ जब ग्राम इचकेला निवासी प्रार्थी रोहित खाखा ने थाना सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी प्रदीप पंडा (28 वर्ष) ने रोहित की मां को विश्वास में लिया कि वह कलेक्ट्रेट में बड़ा अफसर है और सुरक्षा गार्ड के पदों पर सीधी भर्ती करवा सकता है।
​ठग की बातों में आकर रोहित की मां ने पहले 50 हजार रुपये दिए। इसके बाद ज्वाइनिंग लेटर का झांसा देकर आरोपी ने और पैसों की मांग की, जिसके लिए मां ने अपने गाँव की जमीन तक गिरवी रख दी और आरोपी को 1.5 लाख रुपये और दे दिए।
​​आरोपी का लालच यहीं नहीं रुका। उसने एक और पद खाली होने का झांसा दिया, जिसके बाद ठूठीअंबा निवासी उमेष भगत के परिवार से भी 2 लाख 35 हजार रुपये ऐंठ लिए गए। जब काफी समय बीत जाने के बाद भी नौकरी नहीं मिली और आरोपी टालमटोल करने लगा, तब पीड़ितों को ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने पुलिस की शरण ली।

*पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी..!*
​मामले की गंभीरता को देखते हुए जशपुर पुलिस ने तत्काल BNS की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया।
​आरोपी की पहचान: प्रदीप पंडा, निवासी सोडापाठ चौक पुसौर (रायगढ़)।
​जब्ती: पुलिस ने आरोपी के “तथाकथित” ऑफिस (भट्टी रोड) से टेबल, कुर्सी और कंप्यूटर जब्त किए हैं।
​आरोपी ने स्वीकार किया कि ठगी के पैसों से उसने अपने कर्ज चुकाए और विलासिता की चीजों पर पैसे खर्च किए।

​इस सफल कार्रवाई में सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मोरध्वज देशमुख, सहायक उप निरीक्षक विपिन किशोर केरकेट्टा, आरक्षक विनोद तिर्की और नगर सैनिक थानेश्वर देशमुख की अहम भूमिका रही।

सरकारी विभाग में नौकरी की प्रक्रिया आधिकारिक होती है। किसी भी व्यक्ति को नकद राशि देकर झांसे में न आएं।

Exit mobile version