Site icon Groundzeronews

*breaking jashpur-:पहली बार जिले में बीडीसी जिला संघ का हुआ गठन,सर्व सहमति से गंगा राम भगत बनाए गए जिला अध्यक्ष तो सिद्धार बने उपाध्यक्ष,जिले के आठों जनपद अध्यक्ष के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ बैठक,,जिले भर में इन्हें मिला बड़ा जिम्मेदारी..!*

InShot 20251116 211310285

जशपुर:- जशपुर जिले में पहली बार जनपद सदस्य (b.d.c) जिला संघ का गठन हुआ है।आपको बता दें कि आज जिले भर के जनपद सदस्यों का बैठक कुनकुरी के मयाली में कुनकुरी जनपद अध्यक्ष सुशीला साय के अध्यक्षता में बैठक आहूत किया गया था।जिसमें जिले भर के बीडीसी के साथ आठों ब्लॉक के जनपद अध्यक्ष/उपाध्यक्ष शामिल हुए जहां जशपुर जनपद अध्यक्ष गंगा राम भगत को सर्वसहमति से बीडीसी संघ का जिला अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए वहीं संघ के जिला उपाध्यक्ष कुनकुरी के जनपद सदस्य विश्वनाथ सिद्धार,जिला सचिव के पद पर पत्थलगांव के जनपद सदस्य कलम विश्वकर्मा,सह सचिव के पद पर दुलदुला के जनपद सदस्य पिंकी दिनेश गुप्ता और कोषाध्यक्ष पद पर कांसाबेल जनपद सदस्य सरोज यादव वहीं बीडीसी संघ के जिला मीडिया प्रभारी के रूप में बगीचा जनपद सदस्य राकेश गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित हुए।



उक्त चुनाव बैठक में जशपुर जिले के कुनकुरी जनपद अध्यक्ष सुशीला साय उपाध्यक्ष बालेश्वर यादव,बगीचा जनपद अध्यक्ष गायत्री नागेश उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता,जशपुर जनपद अध्यक्ष गंगा राम भगत उपाध्यक्ष रचना कुशवाहा, दुलदुला जनपद अध्यक्ष राजकुमार सिंह उपाध्यक्ष रविन्द्र गुप्ता,पत्थलगांव जनपद अध्यक्ष धनियारो परहा,कांसाबेल जनपद अध्यक्ष सरिता भगत उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, फरसाबहार जनपद अध्यक्ष हेमंती साय उपाध्यक्ष संध्या सिंह के साथ जिले भर के सैकड़ों जनपद सदस्य शामिल हुए।

Exit mobile version