Site icon Groundzeronews

*Breaking jashpur:- सब्जी पकाने के विवाद में पति बना हैवान, गर्भवती पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या,2 साल की मासूम को लेकर हुआ था फरार..!*

IMG 20260209 WA0003

​जशपुरनगर:-09 फरवरी 2026 जशपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक पति ने महज सब्जी बनाने जैसी मामूली बात पर हुए विवाद में अपनी 6 माह की गर्भवती पत्नी की डंडे से मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी अपनी दो साल की मासूम बच्ची को लेकर फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा है।
*क्या है पूरा मामला?*
​पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतिका कमला विश्वकर्मा ने आरोपी स्वदेश उर्फ सुदेश राम कोरवा (27 वर्ष) के साथ प्रेम विवाह किया था। दोनों की दो साल की एक बेटी भी है। बीते कुछ समय से दोनों ग्राम बेलसुंगा में रह रहे थे। घटना से करीब एक सप्ताह पहले आरोपी अपनी पत्नी और बच्ची को लेकर नारायणपुर स्थित अपने नाना के घर ग्राम ढोठीपहरी (कुरूम ढोढा) गया था।
*विवाद और खूनी वारदात*
​6 फरवरी 2026 की शाम करीब 7:30 बजे पति-पत्नी के बीच सब्जी पकाने की बात को लेकर मामूली कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी सुदेश ने आपा खो दिया और पास रखे लकड़ी के डंडे से कमला के सिर पर जोरदार वार कर दिया। चोट इतनी गंभीर थी कि 6 माह की गर्भवती कमला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हत्या के बाद आरोपी अपनी 2 साल की बच्ची को उठाकर मौके से फरार हो गया।
*पुलिस की त्वरित कार्रवाई*
​घटना की सूचना मृतिका के पिता जेठू विश्वकर्मा ने थाना नारायणपुर में दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम तत्काल सक्रिय हुई।
​फॉरेंसिक जाँच: मौके पर फॉरेंसिक अधिकारियों से निरीक्षण कराया गया।
​मजिस्ट्रेट की मौजूदगी: मृतिका के नवविवाहिता होने के कारण तहसीलदार/दंडाधिकारी बगीचा की उपस्थिति में शव पंचनामा की कार्यवाही की गई।
​पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।
*आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल..!*
​नारायणपुर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर आरोपी को उसके गृह ग्राम ढोढ़ीबहार (चौकी दोकड़ा) से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
​सराहनीय भूमिका: इस कार्यवाही में सउनि उमेश प्रभाकर, प्र.आर. उमेश मिंज, अजय कुजूर, आरक्षक कुलदीप खलखो, अशोक कंसारी सहित पूरी टीम का विशेष योगदान रहा।

Exit mobile version