जशपुरनगर:-नगरपालिका जशपुर की मुख्यनगर पालिका अधिकारी ज्योत्सना टोप्पो को आर्थिक अनियमितता और करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार के आरोपों में कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने सस्पेंड कर दिया है।
उनकी जगह नायब तहसीलदार सुशील कुमार सेन को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
आपको बता दें कि CMO जयोत्सना टोप्पो अपने कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही को लेकर सुर्खियों में थी.उनके खिलाफ सत्ताधारी पार्टी के लोगों ने भी जमकर शिकायत की थी.फलस्वरूप कलेक्टर ने नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा था।
कार्यालय कलेक्टर जशपुर के आदेश क्रमांक 1675 के अनुसार छत्तीसगढ़ नगरीय शासन एवं विकास विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर अटल नगर के आदेश क्रमांक एफ 2-2/2023/18 नया रायपुर दिनांक 10.04.2023 के अनुसार नगर पालिका परिषद जशपुर में कार्यालयीन व्यवस्था हेतु नायब तहसीलदार को कार्य सौंपा गया है।

