Site icon Groundzeronews

*Breaking Jashpur: 8 अक्टूबर को पूरे छत्तीसगढ़ में एनएच पर चक्काजाम करेगी भाजपा,विधायको के घरों का भी होगा घेराव,32 प्रतिशत आरक्षण पर उच्च न्यायालय के निर्णय के बाद प्रदेश में गरमाई सियासत,भाजपा ने कांग्रेस की भूपेश सरकार पर लगाया आदिवासी विरोधी निर्णय लेने का आरोप……..*

IMG 20221003 WA0020

जशपुरनगर।उच्च न्यायालय द्वारा प्रदेश में 50 प्रतिशत से अधिक आरक्षण पर रोक लगाएं जाने के बाद,भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए,प्रदेश भर में 8 अक्टूबर से चक्काजाम,कांग्रेस के विधायकों का घेराव और जनसंपर्क अभियान शुरू करने की घोषणा की है। जिला भाजपा कार्यालय,राधाकांत भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री गणेश राम भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़,आदिवासी बाहुल्य वाला प्रदेश है। आदिवासी समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह ने प्रदेश की सरकारी नौकरियों में आरक्षण की विशेष व्यवस्था की थी। लेकिन,कांग्रेस की भूपेश सरकार ने,इस संबंध में उच्च न्यायालय में दायर किए गए जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान,न्यायालय में सरकार का पक्ष और इस विशेष व्यवस्था से होने वाले आदिवासी समाज के हित को सही तरीके से पेश नहीं कर पाई। इसलिए,उच्च न्यायालय ने,इसके विरोध में निर्णय पारित किया। पूर्व मंत्री गणेश राम भगत ने कहा कि प्रदेश सरकार ने,इस पूरे मामले में ना तो हाई कोर्ट में पुर्नविचार याचिका दायर की और न ही इसे,सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती देने का प्रयास। सरकार के इस कदम से,कांग्रेस का आदिवासी विरोधी चेहरा उजागर हो गया है। उन्होनें कांग्रेस पर आक्रमण करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में लगातार आदिवासी विरोधी निर्णय लिया जा रहा है। आरक्षण का निर्णय आने से पहले प्रदेश सरकार ने तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की भर्ती को लेकर स्थानीय अधिकारियों के अधिकारों को समाप्त कर दिया। इससे,स्थानीय बेरोजगारों को जो लाभ मिला करता था,उससे वे वंचित हो गए। सरकार के इस कदम से सबसे अधिक नुकसान आदिवासियों को हुआ है। प्रेसवार्ता में भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय,भाजपा के प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव,जिला पंचायत जशपुर की अध्यक्ष श्रीमती रायमुनि भगत,पार्टी के जिलाध्यक्ष,रोहित साय,,नरेश नंदें,पूर्व विधायक राजशरण भगत,गोविंद राम भगत,मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह,जनपद पंचायत जशपुर के उपाध्यक्ष राजकपूर भगत,मिडिया प्रभारी फैजान सरवर खान,उपस्थित थे। 8 सितंबर से शुरू होने जा रहे प्रदेश व्यापी आंदोलन की जानकारी देते हुए पूर्व मंत्री भगत ने कहा कि 8 अक्टूबर को आंदोलन की शुरूआत राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने से होगी। मोर्चा के कार्यकर्ता,इस आंदोलन के लिए पूरी ताकत झोंकेगें। 9 अक्टूबर से इस विषय को लेकर गांव से लेकर कस्बे तक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जनजातिय समाज के लोगों को कांग्रेस सरकार के आदिवासी विरोधी निर्णयों की जानकारी देगी। इसके बाद 13 से 18 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी कांग्रेसी विधायकों के निवास का घेराव कर,आदिवासियों के हित की रक्षा करने में विफल रहने पर,उनका त्यागपत्र की मांग की जाएगी।

Exit mobile version