जशपुरनगर:- कुनकुरी- तपकरा स्टेट हाइवे में हुई एक दुर्घटना में पुलिसकर्मी गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि पुलिस जवान अपनी कार से वापस जशपुर की ओर लौट रहा था और रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है, पर इस घटना में भी राजनैतिक श्रेय लेने और रोटी सेंकने में कई कर्मचारी सह नेता टाइप के लोग लगे हुए हैं। जिन्हे घटना से ज्यादा चाटुकारिता पसंद है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
*breaking jashpur:- कुनकुरी- तपकरा मार्ग पर सड़क हादसा, पुलिसकर्मी गंभीर, अस्पताल दाखिल*
